मीठा खाना लगभग सभी को बहुत पसंद होता है I मिठाई, चॉकलेट, केक, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक या फिर चाय में ज्यादा चीनी- ये सब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके है I लेकिन क्या आप जानते है कि जरुरत से ज्यादा मीठा खाना धीरे धीरे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता है
आज के समय में डायबिटीज मोटापा और दिल की बीमारिया तेजी से बढ़ रही है जिनका एक बड़ा कारण अत्यधिक चीनी (शुगर) का सेवन करना है l
H2.मीठा क्या होता है?
- सफ़ेद चीनी
- गुड़ (जरुरत से ज्यादा)
- चॉकलेट
- केक, पेस्ट्री
- कोल्ड ड्रिंक
- पैक्ड जूस
- बिस्किट और टॉफी
इन सभी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है ।
H2.मीठा खाने से होने वाले नुकसान
H3.डॉयबिटीज़ का खतरा बढ़ता है
ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है धीरे-धीरे शरीर इंसुलिन को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता और टाइप टाइप के डॉयबिटीज़ होने का खतरा बढ़ जाता है, जो लोग रोज मीठा खाते है उनमे डॉयबिटीज़ का रिस्क ज्यादा होता है ।
H3.मोटापा तेजी से बढ़ता है
मीठा खाने से शरीर में खाली कैलोरी मिलती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है चीनी पेट की चर्बी को बढाती है जो आगे चलकर कई बीमारियों का वजह बनता है ।
H3.दिल की बीमारिया
अधिक चीनी खाने से ख़राब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और ब्लड प्रेसर बढ़ सकता है । जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है ।
H3.दाँत ख़राब होते है
मीठा खाने से मुँह में बैक्टीरिया बढ़ते है, जो दांतो को नुकसान पहुंचाते है, जिससे दांतो में सड़न और बदबू जैसी समस्या उत्पन्न होती है ।
H3.त्वचा पर बुरा प्रभाव
ज्यादा मीठा खाने से पिंपल, मुहासे, झुर्रिया बढ़ सकती है ।
H3.पाचन तंत्र कमजोर होता है
ज्यादा मीठा का सेवन करने से गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्या हो सकती है यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को भी नुकसान पहुँचाती है ।
H3.इम्युनिटी कमजोर होती है
अधिक शुगर का उपयोग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता कम हो जाती है, जिससे बार-बार सर्दी-खांसी और संक्रमण हो सकता है ।
H3.दिमाग पर प्रभाव
मीठा खाने से थोड़ी देर के लिए एनर्जी मिलती है,लेकिन बाद में थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान की कमी होने लगती है, अधिक चीनी दिमाग के लिए भी नुकसानदायक है ।
H4.बच्चो के लिए ज्यादा खतरनाक है
बच्चो में ज्यादा मीठा खाने से मोटापा, दाँत ख़राब, ध्यान की कमी, जल्दी थकान जैसी समस्याएं मिलती है ।
H5.कितना मीठा खाना सुरक्षित है ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दिन में 6 चम्मच से ज्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए l कोशिश करे कि प्राकृतिक मिठास का सेवन करे l
H5.मीठे के बेहतर विकल्प
अगर मीठा खाने का मन करे तो ये विकल्प चुने
- फल
- शहद (थोड़ी मात्रा में )
- खजूर
- गुड़ (सीमित मात्रा में )
H6.परिणाम
मीठा खाना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन जरुरत से ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए ज़हर बन सकता है, संतुलित मात्रा में और सही विकल्पों के साथ मीठा खाने से ही हम स्वस्थ रह सकते है, स्वस्थ जीवन के लिए चीनी पर नियंत्रण करना बहुत जरुरी है l
1. Chini khane ke nuksan kya hain?
2. Zyada sugar khane se kaun kaun se health problems ho sakte hain?
3. Chini aur diabities ka kya connection hai?
4. Sugar se weight gain kaise hota?
5. Natural sugar aur refined sugar me kya difference hai?
6.Sugar kam karne ke tips kya hain?
7. Healthier sugar alternatives kaun kaun se hain?
