आप अक्सर देखते होंगे की आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से बहुत ज्यादा जागरूक हो रहे है, और यही कारण है की मोरिंगा (सहजन) को सुपरफूड कहा जाने लगा है l क्युकी मोरिंगा में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है l
मोरिंगा खाने से आपको सबसे बड़ा फायदा जो मिलता है वो ये है की यह आपके शरीर का इम्युनिटी मजबूत करता है l जो लोग जल्दी बीमार पड़ जाते है उनके लिए यह वरदान जैसा है l
अगर आपको अक्सर कमजोरी महसूस होती है, तो मोरिंगा आपकी एनर्जी को बढ़ाने में मदद कर सकता है l इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या में भी आपको राहत पहुँचाता है l यह खून की कमी को दूर करता है क्युकी इसमें आयरन मौजूद होता है l यह ब्लड शुगर को संतुलित रखता है और इसीलिए यह डायबिटीज़ वालो के लिए अच्छा माना गया है l
मोरिंगा दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना गया है और आपके शरीर में जमा गन्दगी को भी बाहर निकालता है l
👉 मोरिंगा को खुद हमारे प्रधानमंत्री श्री दामोदर दास नरेंद्र मोदी भी खाते है l अगर आप चाहे तो इंटरनेट पर पता कर सकते है l
मोरिंगा खाने का आसान तरीका👉
- मोरिंगा पाउडर आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ
- सब्जी में सहजन डालकर (ज्यादातर लोग यही करते है)
- मोरिंगा कैप्सूल ले सकते है आप (डॉक्टर की सलाह से)
- मोरिंगा के पत्ते के पराठे (जो हमारे प्रधानमंत्री जी खाते है)
👉 मोरिंगा कोई दवा नहीं है यह एक प्रकृति का दिया हुआ अमृत है l रोज थोड़ी मात्रा में लेने से शरीर अंदर से मजबूत बनता है l

