क्या गेहूं के आंटे की रोटी खाना आपके सेहत के लिए सही है? जानिए सच

 

गेहूं के आंटे की रोटी खाना सेहत के लिए सही है?

आपके घर में और मेरे घर में या भारत के ज्यादातर घरो में रोज गेहूं के आंटे की रोटी बनती है और लोग शौक से खाते भी है l लेकिन कई लोगो के मन में यह सवाल रहता है की क्या सच में गेहूं के आंटे की रोटी हमारे सेहत के लिए अच्छा है या नहीं?

तो दोस्तों- हाँ, अगर सही तरीके से खायी जाए तो गेहूं के आंटे की रोटी हमारे सेहत के लिए फायदेमंद रहती है l

गेहूं के आंटे की रोटी में फाइबर होता है, जो आपके पाचन को ठीक रखने में आपकी मदद करता है और कब्ज से आपको दूर रखता है l इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है l साथ ही इसमें कुछ मात्रा में प्रोटीन होता है l

जो लोग अपना वजन कंट्रोल करना चाहते है, उनके लिए भी गेहूं के आंटे की रोटी अच्छा विकल्प है क्युकी यह पेट को देर तक भरा रखती है l

लेकिन ज्यादा रोटी खाना या बहुत मैदा मिला आंटा इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है l इससे गैस, भारीपन और वजन बढ़ सकता है l

👉 सही तरीका खाने का

- ताजा आंटे की रोटी खाएं

- ज्यादा तला-भुना चीज़ों के साथ न खाएं

- 2-3 रोटी पर्याप्त होती है

- सब्जी और दाल जरूर जोड़े  

Post a Comment

Previous Post Next Post