क्या हमें ज्यादा चावल खाना चाहिए या नहीं? जानिए असल सच्चाई

 

ज्यादा चावल खाना चाहिए या नहीं?

भारत में लगभग हर घरो में चावल खाया जाता है और अधिकतर लोगो की पसंदीदा भी है चावल l लेकिन अक्सर लोगो के मन में यह सवाल रहता है या फिर एक डर सा रहता है की कही चावल खाने से हम मोटे न हो जाए l 

देखो दोस्तों सच बात यह है की चावल शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, क्युकी इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है l कमजोर या ज्यादा मेहनत जो करते है उनके लिए थोड़ी मात्रा में चावल फायदेमंद हो सकता है l

लेकिन अगर रोज बहुत ज्यादा मात्रा में आप चावल खाते है तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है, ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है और पेट भारी महसूस होता है l खासकर डायबिटीज़ वाले लोगो के लिए ज्यादा चावल खाने से बचना चाहिए l

दोस्तों चावल में फाइबर की मात्रा कम होता है, इसलिए सिर्फ चावल खाने से आपका पाचन ठीक नहीं रहता l  बेहतर है की चावल के साथ दाल, सब्जी और सलाद जरूर लें l

👉 सही तरीका 

- दिन में सिर्फ एक बार चावल खाएं 

- ब्राउन राइस बेहतर विकल्प होता है 

- सब्जी दाल के साथ खाएं

- रात में कम चावल खाएं 

देखो दोस्तों चावल खाना गलत नहीं है ज्यादा मात्रा में खाना आपके सेहत के लिए सही नहीं है l संतुलन ही सबसे जरुरी है l   

Post a Comment

Previous Post Next Post