ये 5 गलत आदतें आपकी सेहत ख़राब कर रही हैं

 

ये 5 गलत आदतें आपकी सेहत ख़राब कर रही हैं

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में बहुत से लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते l कई बार हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें ही धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालने लगती हैं l शुरुआत में हमें इसका एहसास नहीं होता, लेकिन समय के साथ यही आदतें कई समस्याओ का कारण बन सकती है l इसलिए जरुरी है कि हम अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें और गलत आदतों को समय रहते बदलने की कोशिश करें l

1. देर रात तक जागना

आजकल मोबाइल और इंटरनेट की वजह से लोग देर रात तक जग रहे है l पर्याप्त नींद न लेने की वजह हमारा शरीर थका महसूस करता है l और धीरे-धीरे सेहत पर भी असर पड़ने लगता है l

2. जंक फ़ूड ज्यादा खाना

बहुत ज्यादा तला-भुना और जंक फ़ूड खाने से हमारे शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता l इससे पाचन की समस्या, वजन बढ़ना और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है l

3. पानी कम पीना

कई लोग दिन भर में बहुत कम पानी पीते हैं l शरीर में पानी की कमी होने से थकान, सिरदर्द और पाचन सम्बन्धी समस्याएं हो सकती है l

4. शारीरिक गतिविधि की कमी

अगर हम पुरे दिन बैठकर काम करते है और कोई व्यायाम या शारीरिक गतिविधि नहीं करते, तो इससे हमारा  शरीर कमजोर होने लगता है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है l

5. तनाव लेना

ज्यादा तनाव लेने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की समस्यायें हो सकती हैं l इसलिए कोशिश करें कि तनाव को कम रखें और अपने मन को शांत रखने के तरीके अपनाएं l

Post a Comment

Previous Post Next Post