बहुत से लोग सुबह उठकर खाली पेट फल खाना पसंद करते है l कुछ लोग इसे सेहत के लिए बहुत अच्छा मानते है, जबकि कुछ लोगो को लगता है कि इससे पेट में समस्या हो सकती है l ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में खाली पेट हमें फल खाना चाहिए या नहीं?
अगर देखा जाए तो फल पोषक तत्वों से भरपूर होते है l इनमे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है l इसलिए सही तरीके से और सही मात्रा में फल खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है l
👉 खाली पेट फल खाने के फायदे
1. पाचन बेहतर होता है
सुबह खाली पेट फल खाने से पाचन तंत्र को काम करने में आसानी होती है l फल हल्के होते है और जल्दी पच जाते है l
2. शरीर को ऊर्जा मिलती है
फलों में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करती है l
3. शरीर को जरुरी विटामिन मिलते है
फल विटामिन A, C और कई जरुरी मिनरल्स का अच्छा स्रोत होते है, जो शरीर की प्रतिरोधक छमता बढ़ाने में मदद करते है l
4. वजन नियंत्रित रखने में मदद
अगर सुबह भारी नास्ते की जगह फल खाएं जाए, तो इससे कैलोरी कम मिलती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है l
👉 कब खाली पेट फल नहीं खाने चाहिए?
कुछ लोगो को खाली पेट खट्टे फल जैसे संतरा या अनानास खाने से एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है l ऐसे लोगों को फल खाने से पहले थोड़ा हल्का नाश्ता कर लेना चाहिए l
👉 सही तरीका क्या है?
- सुबह ताजे फल खाना बेहतर होता है
- बहुत ज्यादा मात्रा में फल एक साथ न खाएं
- अलग-अलग फल संतुलित मात्रा में खाएं l
