आजकल बाल झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई है l पहले यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ होती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इससे परेशान है l बालों का झड़ना न सिर्फ दिखने पर असर डालता है, बल्कि आत्मविश्वास भी आपका कम कर देता है l अगर समय रहते हुए आप इसके कारणों को समझ लेते है तो इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है l
👉 बाल झड़ने के मुख्य कारण
1. पोषण की कमी
अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलता है, तो बाल कमजोर हो जाते है और झड़ने लगते है l खासकर प्रोटीन, आयरन और विटामिन की कमी इसका बड़ा कारण है l
2. ज्यादा तनाव
लगातार तनाव लेने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है l
3. केमिकल वाले प्रोडक्ट
ज्यादा हेयर जेल, स्प्रे और केमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल बालों को नुकसान पंहुचा सकता है l
4. हार्मोनल बदलाव
शरीर में हार्मोन का असुंतलन भी बाल झड़ने का कारण बन सकता है l
5. गलत हेयर केयर
बालों की सही देखभाल न करना, जैसे बार-बार धोना या गन्दगी जमा होना, बालों को कमजोर कर सकता है l
6. नींद की कमी
पूरी नींद न लेने से शरीर और बाल दोनों कमजोर हो जाते है, जिससे बाल झड़ सकते है l
👉 फिर क्या करें?
- संतुलित और पौष्टिक आहार लेना
- तनाव कम करें
- केमिकल वाले प्रोडक्ट का कम इस्तेमाल करें
- नियमित रूप से बाल साफ़ रखें
- पर्याप्त नींद लें l
