आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना हर किसी के लिए जरुरी हो गया है l लेकिन गलत खान-पान और अनियमित दिनचर्या की वजह से शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है l ऐसे में अगर हम रोज अपने आहार में कुछ फलों को शामिल करें, तो शरीर को जरुरी पोषण मिल सकता है l फल प्राकृतिक रूप से विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है l आइये जानते है ऐसे 5 फलों के बारे में जिन्हे रोज खाने से शरीर को फायदा मिल सकता है l
1. केला
केला शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है l इसमें पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट होते है, जो कमजोरी और थकान को कम करने में आपकी मदद करते है l
2. सेब
सेब को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है l इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो पाचन को बेहतर बनाते है l
3. पपीता
पपीता पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है l इसे खाने से पेट साफ़ रहता है और गैस-कब्ज की समस्या कम हो सकती है l
4. अनार
अनार खून बढ़ाने में मदद करता है l इसमें आयरन और विटामिन होते है, जो शरीर को ताकत देते है l
5. संतरा
संतरा विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाने में हमारी मदद करता है l
