"शरीर में ये 7 संकेत दिखें तो समझ जाएं खून की कमी हैं"

 

ये 7 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में खून की कमी है

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग शरीर में कमजोरी और थकान महसूस करते है, लेकिन अक्सर इसका असली कारण समझ नहीं पाते l कई बार ये समस्या खून की कमी (एनीमिया) के कारण होती है l अगर समय रहते इसके संकेत पहचान लिया जाए, तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है l आइये जानते है ऐसे 7 संकेत जो हमें बताते है कि आपके शरीर में खून की कमी हो सकती है l

1. हमेशा थकान महसूस होना

अगर बिना ज्यादा काम किये भी शरीर थका-थका लगे, तो यह खून की कमी का संकेत हो सकता है l

2. चक्कर आना

बार-बार चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना भी इसका एक आम लक्षण हैं l

3. चेहरे का पीला पड़ना

अगर आपका चेहरा और त्वचा पीली दिखाई दे रही है, तो यह खून की कमी की ओर इशारा करता है l

4. सांस फूलना

थोड़ा-सा काम करने पर भी सांस फूलने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें l

5. दिल की धङकन तेज होना

कभी-कभी बिना वजह दिल तेजी से धङकने लगता है, जो खून की कमी का संकेत हो सकता है l

6. हाथ-पैर ठन्डे रहना

अगर आपके हाथ और पैर हमेशा ठन्डे रहते है, तो यह भी एक कारण हो सकता है l

7. बाल झड़ना

अत्यधिक बाल झड़ना भी शरीर में पोषण और खून की कमी का संकेत हो सकता है l

👉 फिर करें क्या?

- आयरन से भरपूर भोजन खाएं (हरी सब्जियां, गुड़, चना)

- विटामिन C युक्त फल खाएं 

- पर्याप्त पानी पिएं

- जरुरत हो तो डॉक्टर से जांच कराएं l

Post a Comment

Previous Post Next Post