आजकल बहुत से लोग चेहरे पर दाने (पिंपल्स) निकलने से परेशान है l ये समस्या सिर्फ किशोर उम्र में नहीं बल्कि बड़े लोगो में भी देखने को मिलती है l चेहरे पर दाने होने से न सिर्फ चेहरा ख़राब दिखता है बल्कि लोगो का आत्मविश्वास भी टूटने लगता है l लेकिन अगर इसके कारणों को समझ लिया जाए तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है l
सबसे बड़ा कारण होता है त्वचा में अधिक तेल बनना l जब हमारी स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है तो चेहरे के पोर्स (छिद्र) बंद हो जाते है l इससे बैक्टीरिया पनपने लगते है और दाने निकल आते है l
दूसरा कारण है हार्मोन में बदलाव l खासकर किशोरावस्था में शरीर में हार्मोन तेजी से बदलते है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स होने लगते है l इसके अलावा तनाव (Stress) भी चेहरे पर दाने आने का एक बड़ा कारण बन सकता है l
गलत खान-पान भी इस समस्या को बढ़ा देता है l बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार खाना, जंक फ़ूड और ज्यादा मिठाई खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे चेहरे पर दाने निकल सकते है l
साथ ही कई लोग अपने चेहरे की सही तरह से सफाई नहीं करते l दिन भर की धूल-मिट्टी और पसीना अगर चेहरे पर जमा रहता है तो इससे भी पिम्पल्स हो सकते है l
👉 दाने कम करने के आसान उपाय
- दिन में 2 बार हल्के फेशवॉश से चेहरा साफ़ करें
- ज्यादा तला-भुना और जंक फ़ूड कम खाएं
- भरपूर पानी पिएं
- तनाव कम रखें और अच्छी नींद लें
- चेहरे को बार-बार हाथ से न छुए l
अगर दाने बहुत ज्यादा हो रहे हो तो किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए l
सही खान-पान, साफ़-सफाई और अच्छी दिनचर्या अपनाकर चेहरे पर होने वाले दानो की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है l
