कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों होते हैं? जानिए इसके कारण और बचाव

 

कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों होते हैं?

आजकल बहुत से लोग कम उम्र में ही बाल सफ़ेद होने की समस्या से परेशान है l पहले यह समस्या ज्यादा उम्र के लोगो में देखी जाती थी, लेकिन अब सिर्फ 20-25 साल की उम्र में भी कई लोगो के बाल सफ़ेद होने लगे है l यह समस्या न सिर्फ दिखने में असर डालती है बल्कि आपका आत्मविश्वास को भी कम कर देती है l अगर समय रहते आप इसके कारणों को समझ लें तो इस समस्या को आप काफी हद तक रोक सकते है l

👉 कम उम्र में बाल सफ़ेद होने के मुख्य कारण

1. पोषण की कमी

अगर शरीर में विटामिन बी12, आयरन और प्रोटीन की कमी होगी तो बाल सफ़ेद होंगे ही l

2. ज्यादा तनाव

लगातार तनाव या चिंता लेना भी बालों की सेहत पर असर डालती है और समय से पहले ही बाल सफ़ेद होने लगते है l

3. गलत खान-पान

ज्यादा जंक फ़ूड, तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता, जिससे बाल कमजोर हो सकते है l

4. केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल

ज्यादा हेयर कलर, जेल या केमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल भी आपके बालों को नुकसान पंहुचा सकता है l

5. आनुवंशिक कारण

कई बार यह समस्या परिवार से भी जुड़ी होती है l अगर माता-पिता के बाल जल्दी सफ़ेद हुए हो तो बच्चो में भी ऐसा हो सकता है l

👉 इस समस्या से बचने के उपाय

- संतुलित और पौष्टिक आहार लें

- हरी सब्जियां और फल ज्यादा खाएं

- तनाव कम करने की कोशिश करें

- बालों में ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें

- नियमित रूप से बालों की साफ़-सफाई रखें - संतुलित और पौष्टिक आहार लें l

Post a Comment

Previous Post Next Post