सुबह उठते ही अगर आपके सिर में दर्द होने लगता है, तो यह सिर्फ एक छोटी-सी समस्या नहीं है l कई बार यह आपके शरीर के अंदर चल रही किसी परेशानी का संकेत भी हो सकता है l अगर यह समस्या कभी-कभी होती है तो ठीक है, लेकिन अगर रोज या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है l
👉 सुबह उठते ही सिर दर्द होने के कारण
1. नींद पूरी न होना
अगर आप रात में सही से नहीं सोते है, तो सुबह सिर दर्द होना आम बात है l शरीर और दिमाग को आराम नहीं मिल पाता l
2. डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)
रात भर शरीर में पानी की कमी हो जाती है l अगर आप कम पानी पीते है, तो सुबह सिर दर्द हो सकता है l
3. तनाव
ज्यादा सोचने या टेंशन लेने से भी सिर दर्द की समस्या हो सकती है l
4. ब्लड प्रेशर
हाई या लौ ब्लड प्रेशर दोनों ही सुबह सिर दर्द का कारण बन सकता है l
5. देर रात तक मोबाइल चलाना
मोबाइल या स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से आँखों और दिमाग पर असर पड़ता है, जिससे सुबह सर दर्द होने लगता है l
6. गलत सोने की पोजीशन
अगर आप गलत तरीके से सोते है, तो गर्दन और सिर में दर्द हो सकता है l
7. खाली पेट रहना
अगर आपने रात में सही खाना नहीं खाया या देर से खाया, तो भी सुबह सिर दर्द हो सकता है l
👉 कब ध्यान देना जरुरी है?
- रोज सुबह सिर दर्द हो
- दर्द बहुत तेज हो
- चक्कर या उल्टी भी हो
👉 ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी है l
👉 फिर करें क्या?
- रोज 7-8 घंटे की नींद लें
- दिन भर पर्याप्त पानी पिएं
- मोबाइल का इस्तेमाल कम करें
- सुबह उठकर हल्का व्यायाम करें
- समय पर भोजन करें l
