आजकल बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं कि रात को बिस्तर पर जाने के बाद भी नींद नहीं आती l करवटे बदलते रहते हैं, लेकिन नींद गायब रहती है l अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें l यह समस्या धीरे-धीरे आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है l
👉 रात को नींद न आने के कारण
1. ज्यादा मोबाइल चलाना
सोने से पहले मोबाइल या टीवी देखने से दिमाग एक्टिव हो जाता है, जिससे नींद नहीं आती l
2. तनाव और चिंता
दिनभर की टेंशन और ज्यादा सोचने से दिमाग शांत नहीं हो पाता, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है l
3. कैफीन (चाय/कॉफी)
शाम या रात में चाय या कॉफी पीने से नींद पर असर पड़ता है l
4. अनियमित दिनचर्या
अगर सोने और उठने का समय फिक्स नहीं है, तो शरीर का रूटीन बिगड़ जाता है l
5. ज्यादा देर तक सोना (दिन में)
दिन में ज्यादा सोने से रात की नींद ख़राब हो जाती है l
6. भारी खाना खाना
रात में ज्यादा भारी या मसालेदार खाना खाने से भी नींद में परेशानी होती है l
7. शारीरिक गतिविधि की कमी
अगर आप दिनभर एक्टिव नहीं रहते, तो शरीर थकता नहीं और नींद नहीं आती l
👉 कब सावधान होना चाहिए?
- कई दिनों तक नींद न आये
- सुबह उठकर थकान लगे
- चिड़चिड़ापन बढ़ जाए
💁 ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें
👉 फिर करें क्या?
- सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल बंद करें
- रोज एक ही समय पर सोएं और उठे
- रात में हल्का भोजन करें
- दिन में थोड़ी एक्सरसाइज करें
- सोने से पहले दिमाग शांत रखें l
