मुँह से बदबू क्यों आती है? ये 7 कारण आपको शर्मिंदा कर सकते हैं (अभी जाने)

 

मुँह से बदबू क्यों आती है?

अगर आपके मुँह से बदबू आती है, तो यह सिर्फ एक छोटी समस्या नहीं है l इससे आपके Confidence पर असर पड़ता है और लोग आपसे दुरी भी बना सकते हैं l अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है आपके लिए l

👉 मुँह से बदबू आने का कारण

1. मुँह की सफाई ठीक से न करना

अगर आप रोज ब्रश नहीं करते है या सही तरीके से सफाई नहीं करते है, तो मुँह में बैक्टीरिया बढ़ जाते है जिसके कारण मुँह से बदबू आने लगती है l

2. पेट की समस्या

पेट ख़राब रहने या कब्ज होने से भी मुँह से बदबू आ सकती है l

3. कम पानी पीना

शरीर में पानी की कमी होने से मुँह सुख जाता है, जिससे बदबू आने लगती है l

4. धूम्रपान या तम्बाकू

तम्बाकू और सिगरेट मुँह की बदबू का बड़ा कारण है l

5. गले या दांतों की समस्या

दांतों में कीड़ा, मसूड़ों की बीमारी या गले का infection भी बदबू का कारण हो सकता है l

6. खाली पेट रहना

लम्बे समय तक कुछ न खाने से भी मुँह से बदबू आने लगती है l

7. ज्यादा मसालेदार खाना

तेज मसाले और लहसुन-प्याज जैसी चीज़ें भी बदबू का कारण बन सकती है l

👉 कब ध्यान देना जरुरी है?

- रोज मुँह से बदबू आये

- ब्रश करने के बाद भी बदबू ख़त्म न हो

- मुँह सूखा रहे

👉 ऐसे में डॉक्टर या dentist से सलाह लेना जरुरी है l

👉 क्या करें फिर?

- दिन में दो बार ब्रश करें

- जीभ (tongue) भी साफ़ करें

- खूब पानी पिएं

- तम्बाकू से दूर रहे

- माउथ फ्रेशनर या इलायची का इस्तेमाल करें l

Post a Comment

Previous Post Next Post