अगर आपको भी बिना काम ज्यादा किये हमेशा कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो यह सामान्य बात नहीं है l कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते है, लेकिन यह आपके शरीर का संकेत हो सकता है कि अंदर कुछ गड़बड़ है l अगर यह समस्या आपके साथ रोज हो रही है तो इसे हल्के में न लें l
👉 कमजोरी और थकान के कारण
1. शरीर में पोषण की कमी
अगर आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं, तो शरीर को जरुरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते, जिससे कमजोरी होती है l
2. खून की कमी (एनिमिया)
खून की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन सही से नहीं पहुँचती, जिससे थकान रहती है l
3. नींद न पूरी होना
कम सोने या ख़राब नींद से शरीर हमेशा थका हुआ महसूस करता है l
4. पानी कम पीना
डिहाइड्रेशन से भी शरीर सुस्त हो जाता है और एनर्जी कम हो जाती है l
5. ज्यादा तनाव लेना
मानसिक तनाव भी शरीर को कमजोर बना देता है l
6. कोई बीमारी होना
थाइरॉइड, डायबिटीज जैसी बीमारियां भी कमजोरी का कारण हो सकती है l
7. शारीरक गतिविधि की कमी
अगर आप एक्टिव नहीं रहते हैं, तो शरीर जल्दी थकने लगता है l
👉 कब सावधान होना चाहिए?
- हर समय थकान महसूस हो
- चक्कर आये या कमजोरी बढे
- काम करने का मन न करे
👉 ऐसे में डॉक्टर से जांच कराएं l
👉 फिर करें क्या (उपाय)
- संतुलित और पौष्टिक आहार लें
- रोज 7-8 घंटे की नींद लें
- दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं
- हल्की एक्सरसाइज या योग करें
- तनाव कम करने की कोशिश करें l
