अगर सुबह उठते ही आपके मुँह में कड़वाहट महसूस होती है, तो यह सिर्फ एक छोटी-सी बात नहीं है l कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते है, लेकिन यह आपके शरीर की अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है l अगर यह समस्या रोज हो रही है, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है l
👉 सुबह मुँह कड़वा लगने के कारण
1. पेट की गड़बड़ी (डाइजेशन ख़राब)
अगर आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो मुँह में कड़वाहट आ सकती है l
2. एसिडिटी या गैस
रात में ज्यादा गैस या एसिड बनने से सुबह मुँह कड़वा लगता है l
3. मुँह की सफाई ठीक से न करना
अगर आप रात में ब्रश नहीं करते है तो बैक्टीरिया बढ़ जाते है जिससे बदबू और कड़वाहट आती है l
4. लिवर की समस्या
कभी-कभी लिवर की कमजोरी या गड़बड़ी से भी मुँह का स्वाद कड़वा हो सकता है l
5. पानी की कमी
कम पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे मुँह सूखता है और कड़वाहट आती है l
6. दवाइयों का असर
कुछ दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट से भी हमारा मुँह कड़वा लग सकता है l
7. देर रात खाना खाना
रात में देर या भारी खाना खाने से पाचन सही नहीं होता और सुबह असर दिखता है l
👉 कब ध्यान देना जरुरी है?
- रोज सुबह मुँह कड़वा लगे
- बदबू भी साथ में आये
- पेट में जलन या गैस रहे
👉 ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी है l
👉 फिर करे क्या?
- रात में सोने से पहले ब्रश करे
- सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं
- ज्यादा मसालेदार खाना कम करें
- दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं
- हल्का और समय पर खाना खाएं l
