अगर आपकी आँखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं तो यह सिर्फ थकान का संकेत नहीं है l यह आपकी lifestyle और शरीर की अंदरूनी स्थिति के बारे में भी बताता है l आजकल यह समस्या युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ रही है l
👉 आँखों के नीचे काले घेरे के कारण
1. नींद पूरी न होना
अगर आप रोज 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते है तो काले घेरे बनने लगते है l
2. ज्यादा मोबाइल और स्क्रीन टाइम
मोबाइल, लैपटॉप या टीवी ज्यादा देखने से आँखों पर दबाव पड़ता है l
3. पानी की कमी
डिहाइड्रेशन से त्वचा सुखी हो जाती है और काले घेरे नजर आने लगते है l
4. तनाव और चिंता
ज्यादा तनाव लेने से भी चेहरे पर असर दिखता है, खासकर आँखों के नीचे l
5. पोषण की कमी
शरीर में आयरन या विटामिन की कमी होने से भी काले घेरे बनते है l
6. एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम
कुछ लोगो में एलर्जी या त्वचा की समस्या के कारण भी यह होता है l
7. जेनेटिक (वंशानुगत कारण)
अगर परिवार में किसी को यह समस्या है, तो आपको भी हो सकती है l
👉 कब ध्यान देना जरुरी है?
- काले घेरे बहुत ज्यादा गहरे हो जाए
- लंबे समय तक बने रहें
- चेहरे की चमक कम हो जाए
👉 ऐसे में डॉक्टर या स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें l
👉 फिर करें क्या?
- रोज 7-8 घंटे की नींद लें
- मोबाइल का इस्तेमाल कम करें
- खूब पानी पिएं
- संतुलित आहार लें
- ठंढे पानी या गुलाब जल से आँखों को आराम दें l
